प्रधानमंत्री आवास योजना तीसरी किस्त कब आएगी 2026

Category: pm-awas-yojana-gramin-list-2025 » Post by: Lalchand » Update: 2025-12-25

प्रधानमंत्री आवास योजना तीसरी किस्त कब आएगी 2026 - केंद्र सरकार देश के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को खुद का पक्का घर बनाने का सपना पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण चला रही है और इसके लिए जिस लाभार्थी के नाम पर आवास आवंटित होता है उसे मकान बनाने के लिए 1 लाख 20 हजार रूपये की वित्तीय सहायता राशी दी जाती है.

प्रधानमंत्री आवास योजना तीसरी किस्त कब आएगी 2026

लेकिन आपको बता दूँ, यह जो पैसा है इसे अलग अलग तीन किस्तों में लाभार्थी के बैंक खाते में जमा किया जाता है. जब किसी परिवार द्वारा आवेदन करने के बाद उनके नाम पर आवास आवंटित हो जाता है तो उन्हें ग्राम पंचायत से सूचित किया जाता है और मकान का निर्माण शुरू करने के लिए पहली क़िस्त 15000 हजार रूपये की भेजी जाती है इसके बाद दूसरी क़िस्त 45000 हजार और तीसरी क़िस्त 60000 हजार रूपये की मिलती है.

प्रधानमंत्री आवास योजना तीसरी किस्त कब आएगी 2026

बहुत सारे आवास योजना के अंतर्गत जो लाभार्थी है यानि जिनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की लाभार्थी सूचि में शामिल किया गया है उनके मन में सवाल आता है की आवास योजना की पहली, दूसरी या तीसरी किस्त कब आएगी?, तो आपको बता दूँ, PM आवास योजना में किस्त मिलने की कोई निर्धारित तारीख नही है. क्योंकि आवास योजना के तहत अलग अलग राज्यों में अलग अलग जिलो की सूचि जारी की जाती है.

इसके बाद जब केंद्र सरकार द्वारा योजना के तहत फंड जारी किया जाता है तो इसके बाद किसी कार्यक्रम के माध्यम से यह पैसा लाभार्थियों के बैंक खाते में आता है. अगर आपको किस्तों के बारे में जानकारी दूँ, तो पहली किस्त आपको मकान का काम शुरू करने पर, दूसरी क़िस्त आपके मकान का काम आधा हो जाने पर और तीसरी क़िस्त घर का निर्माण कार्य पूरा होने पर मिलती है.

PMAY-G 3rd installment Date- प्रधानमंत्री आवास योजना तीसरी किस्त कब आएगी 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी करने के लिए सरकार द्वारा कोई तारीख निर्धारित नही की गई है, इसी लिए जैसे ही आपको दो किस्तों का पैसा मिल जाता है ओर मकान का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जब ग्राम विकास अधिकारी द्वारा फोटो लेकर के ऑनलाइन डिटेल्स सबमिट कर दी जाती है तो इसके कुछ दिनों बाद जब राज्य में आवास योजना का फंड आता है तो आपको तीसरी किस्त का पैसा सीधे आपके बैंक खाते में जमा कर दिया जाता है.

Installments Release Timing - प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त कब मिलती है?

अगर आपको पीएम आवास योजना - ग्रामीण के तहत किस्तों में पैसा कब और कितना मिलता है इसके बारे में जानकारी नही है तो आप निचे देख सकते है की पहली, दूसरी और तीसरी किस्त कब और कितने की मिलती है. - 

  • पहली किस्त घर का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए - 15,000 रूपये
  • दूसरी किस्त मकान का काम आधा हो जाने पर - 45,000 रूपये
  • तीसरी किस्त मकान पूरा बन जाने के बाद - 60,000 रूपये

कैसा पता चलेगा की मेरे खाते में आवास योजना का पैसा आया है या नही?

प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा जब आपके बैंक खाते में जमा होता है तो आपके बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर पर पैसा जमा होने का SMS मिल जाता है जिससे आपको बैलेंस चेक करके पता कर सकते है. अगर आपका बैंक खाता मोबाइल नंबर से लिंक नही है तो आप अपनी बैंक शाखा में जाकर के खाते के बैलेंस चेक कर सकते है.