प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची में अपना नाम कैसे चेक करें
Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin Suchi 2026 - प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की लाभार्थी सूची हर वर्ष और समय-समय पर अपडेट की जाती है. यह सूची केंद्र सरकार द्वारा जारी की जाती है, जिसमें देश के सभी राज्यों, जिलों, ब्लॉकों और ग्राम पंचायतों के पात्र लाभार्थियों के नाम शामिल होते हैं. PMAY-G सूची में उन्हीं परिवारों का नाम आता है जो सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (SECC) और सरकारी मापदंडों के आधार पर आवास सहायता के लिए योग्य पाए जाते हैं.
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची पूरी तरह पारदर्शी होती है और ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध रहती है, जिससे कोई भी ग्रामीण नागरिक आसानी से अपना नाम चेक कर सकता है. सूची ग्राम पंचायत स्तर तक जारी की जाती है, ताकि लाभार्थियों को अपने क्षेत्र से संबंधित सही जानकारी मिल सके और पात्र परिवार आवास योजना का लाभ प्राप्त कर सकें.

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची में अपना नाम कैसे चेक करें
Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin Suchi 2026 - अगर आप जानना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) सूची में आपका नाम है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:
- सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.dord.gov.in/ पर जाएं.
- होमपेज पर आपको ऊपर मेनू में “Awaasoft” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
- अब ड्रॉपडाउन मेनू में से “Reports” विकल्प को चुनें.
- Reports सेक्शन खुलने के बाद “Beneficiary details for verification” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, इसमें राज्य का नाम जिले का नाम, ब्लॉक का नाम ग्राम पंचायत का नाम और वित्तीय वर्ष चुनें.
- सारी जानकारी सही-सही भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
- अब आपकी ग्राम पंचायत से संबंधित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सूची स्क्रीन पर खुल जाएगी.
- इस लिस्ट में आप अपना नाम, पिता/पति का नाम, जॉब कार्ड नंबर, और आवास की स्थिति देख सकते हैं.
- अगर चाहें तो इस सूची को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते हैं या प्रिंट निकाल सकते हैं.
Note - इस तरह आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से आसानी से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची 2026 में अपना नाम चेक कर सकते हैं.
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण राज्यवार सूची 2026
PM Awas Yojana Gramin Suchi 2026 - प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सूची देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अलग-अलग जारी की जाती है. नीचे कुछ प्रमुख राज्यों की जानकारी दी गई है, जहां से आप अपने राज्य की सूची देख सकते हैं:
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची कैसे चेक करें
सबसे पहले आपको PMAY-G की आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.dord.gov.in/ पर जाकर के ' Awaasoft सेक्शन में 'Reports' चुनें, फिर 'Beneficiary details for verification' में राज्य, जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, वित्तीय वर्ष, योजना का चयन करके Submit पर क्लिक करें. अब आप अपना नाम प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची 2026 में चेक कर सकते है.
Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin Suchi 2026
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची में नाम चेक करना अब बहुत आसान हो गया है. सरकार ने पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बिना किसी दलाल या दफ्तर के चक्कर लगाए अपने नाम की जांच कर सकते हैं. यदि आपका नाम सूची में है, तो आपको पक्का मकान निर्माण के लिए सरकारी सहायता राशि प्रदान की जाएगी. इसलिए समय-समय पर PMAY-G की नई सूची जरूर चेक करते रहें.



