प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त कब आएगी 2026
Pm Awas Yojana Ki Pahli Kist Kab Aayegi 2026 | Pm Awas Yojana 1st installment Date 2026 - केंद्र सरकार द्वारा बेघर परिवारों को खुद का पक्का घर देने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थी को 1 लाख 20 हजार रूपये की मदद की जाती है लेकिन बहुत सारे ऐसे लाभार्थी जिनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची 2026 में शामिल हुआ है.

उनके मन में प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त कब आएगी 2026? का सवाल बार बार आ रहा है इसी लिए में आपको बता दूँ, की प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त या दूसरी व तीसरी किस्त का पैसा भेजने की कोई फाइनल तारीख नही होती है. लेकिन अगर आपका नाम नई आवास सूची में शामिल है तो आपको एक महीने के अंदर अंदर पहली किस्त के 15000 रूपये खाते में जमा हो जायेगें.
प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त कब आएगी 2026
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली 1 लाख 20 हजार रूपये की आर्थिक सहायता लाभार्थी को अलग अलग तीन किस्तों के रूप में मिलती है जिसमे जब किसी भी लाभार्थी का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची 2026 में आ जाता है तो इसके बाद ग्राम विकास अधिकारी लाभार्थी से संपर्क करेगा और जिस जमीन पर वह अपना घर बनाना चाहता है उसकी जियो टेगिंग करके ऑनलाइन किया जाता है.
जियो टेगिंग का प्रोसेस पूरा होने के बाद लाभार्थी के बैंक खाते में पहली किस्त के 15000 रूपये जमा हो जाते है. अगर आपका नाम भी प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लिस्ट 2026 में आ गया है तो ऐसे में आपको अपने ग्राम पंचायत में सरपंच या ग्राम विकास अधिकारी से मिलना है और जहाँ पर आप घर बनाना चाहते है उसका सर्वे करने के लिए बोलना है ताकि आपको घर बनाने का काम शुरू करने के लिए पहली किस्त का पैसा मिल सकें.
प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा कब और कैसे मिलता है
PM आवास योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता लाभार्थी को घर का निर्माण शुरू करने से घर बन जाने तक अलग अलग 3 किस्तों में मिलती है, जो इस प्रकार से है. -
- पहली किस्त - 15000 रुपए मकान का काम शुरू करने के लिए किया जाएगा.
- दूसरी किस्त - 45000 रुपए लाभार्थी के मकान का काम आधा होने (बिच में) में किया जाएगा.
- तीसरी किस्त - 60000 रुपए का भुगतान मकान पूरा होने के बाद किया जाता है.
Note - पीएम आवास योजना के तहत आपको पहली, दूसरी और तीसरी किस्त का पैसा कौनसी तारीख को मिलेगा, इसके लिए कोई निर्धारित तारीख नही है. PM आवास योजना 2026 के अंतर्गत दी जाने वाली यह सहायता राशी सीधे लाभार्थी परिवार के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है इसी लिए आवेदन करते समय फॉर्म में बैंक खाते का विवरण सही भरना होता है.
प्रधानमंत्री आवास योजना में कितना पैसा मिलता है 2026 में
प्रधानमंत्री आवास योजना 2026 के अंतर्गत लाभार्थी को 1 लाख 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशी का भुगतान किया जाता है लेकिन इस राशी को अलग अलग तीन किस्तों में वितरण किया जाता है. जिन परिवारों का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-G) के अंतर्गत शामिल होता है उन्हें पहली बार आवास का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए पहली क़िस्त में 15000 रुपए, आवास का काम आधा होने पर दूसरी क़िस्त के रूप में 45000 रुपए और अंत में आवास का निर्माण कार्य पूरा होने पर तीसरी क़िस्त के रूप में 60000 रुपए का भुगतान किया जाता है.