PMAY Subsidy Calculator - पीएम आवास योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी कैलकुलेट करें

Category: pm-awas-yojana-gramin-list-2025 » Post by: Lalchand » Update: 2025-12-27

PMAY Subsidy Calculator | पीएम आवास सब्सिडी कैलकुलेटर | - - प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही गरीब और बेघर लोगो को रहने के लिए खुद का पक्का देने की आवास योजना है. ऐसे सभी लोग जिनके पास रहने के लिए खुद का मकान नही है वो इस योजना में आवेदन करके सरकार से घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता राशी प्राप्त कर सकते है.

PMAY Subsidy Calculator

सरकार की इस योजना के 2 भाग हैं पहला PMAY-G जिसे प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना कहा जाता है, इसके अलावा दूसरी शहरी क्षेत्र के लिए PM Awas Yojana Urban चलाई जाती है. यहाँ लोगों को इस योजना के तहत सब्सिडी प्रदान की जाती है, जिससे कि वे सरकार की तरफ से मिलने वाले आर्थिक सहायता की मदद से अपना घर बनवा सकें.

PMAY Subsidy Calculator - आवास योजना सब्सिडी कैलकुलेटर कैसे काम करता है?

यह PMAY सब्सिडी कैलकुलेटर केवल आपको अनुमानित जानकारी देने के उद्देश्य से बनाया गया है. यह कैलकुलेटर प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) की क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम (CLSS) के नियमों के आधार पर काम करता है, जिसमें आपको आपनी वार्षिक पारिवारिक आय, होम लोन राशि, लोन अवधि और पात्रता से जुड़ी जानकारी दर्ज करता है. दर्ज की गई जानकारी के अनुसार यह कैलकुलेटर आय वर्ग (EWS, LIG, MIG-I, MIG-II) की पहचान करता है और निर्धारित सब्सिडी दर व अधिकतम लोन सीमा के आधार पर NPV (Net Present Value) पद्धति से अनुमानित ब्याज सब्सिडी की गणना करता है. इसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को यह समझने में मदद करना है कि PMAY योजना के तहत उन्हें लगभग कितनी सब्सिडी मिल सकती है.

PMAY Subsidy Calculator - सब्सिडी कैलकुलेट करें

PMAY Subsidy Calculator | CLSS
PMAY (CLSS) Subsidy Calculator
* यह कैलकुलेटर PMAY-CLSS के NPV (9%) नियमों पर आधारित अनुमान देता है।

PMAY Subsidy Calculator - Note Official Calculator

आपको यह बताना बहुत जरुरी है कि यह कैलकुलेटर किसी भी प्रकार से सरकारी या आधिकारिक टूल नहीं है और न ही इसका सीधा संबंध भारत सरकार या किसी सरकारी विभाग से है. इस कैलकुलेटर द्वारा दिखाई गई सब्सिडी राशि केवल अनुमान होती है, जबकि वास्तविक सब्सिडी का निर्धारण बैंक, वित्तीय संस्था और सरकार द्वारा PMAY के आधिकारिक पोर्टल पर की गई प्रक्रिया के अनुसार किया जाता है. सरकारी आवास सब्सिडी कैलकुलेशन की पूरी और सटीक प्रक्रिया आप निचे लेख में अलग से विस्तारपूर्वक देख सकते हैं, ताकि आपको को आधिकारिक प्रक्रिया और इस अनुमानित कैलकुलेटर के बीच का अंतर स्पष्ट रूप से समझ में आ सके.

PM आवास योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी कैलकुलेट करें

PMAY-Urban योजना के तहत क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी स्कीम (CLSS) के माध्यम से लाभार्थियों को होम लोन पर ब्याज दर में सब्सिडी दी जाती है. यह सब्सिडी उनकी आय श्रेणी और लोन राशि के आधार पर दी जाती है. PMAY Subsidy Calculate का उपयोग करने के लिए निचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करें.

  • सबसे पहले आपको PMAY-Ufban की अधिकारिक वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/ पर जाएं.
  • अब आपके सामने PMAY MIS का होमपेज खुल जाएगा, जो इस तरह से दिखाई देगा.
PMAY Subsidy Calculator
  • अब आप होमपेज पर दिए गए Subsidy Calculator के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपके सामने CLSS Awas Portal (CLAP) सब्सिडी कैलकुलेटर का पेज खुल जाएगा.
PMAY Subsidy Calculator

  • यहाँ आप अपनी Annual Family Income, Loan Amount, Tenure (Months), Carpet Area आदि का चयन करके अपनी सब्सिडी कैलकुलेट कर सकते हैं.


Note - सब्सिडी का कैलकुलेशन "Net Present Value (NPV)" पद्धति के अनुसार किया जाता है. सरकार द्वारा आपको दी गई सब्सिडी का मूल्य वर्तमान समय में उसकी ब्याज दर के हिसाब से होता है.

फार्मूला: NPV सब्सिडी = Loan Amount × Subsidy Rate × (Loan Period Discount Factor)

PMAY Subsidy Calculator - आपको इस आर्टिकल में मेनें उपर PMAY Subsidy Calculator दिया है जहाँ से आप आपको कितनी सब्सिडी मिलेगी, इसके बारे में पता कर सकते है इसके आलावा सरकारी आवास योजना की वेबसाइट पर किस तरह से कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते है इसकी जानकारी भी स्टेप बाय स्टेप बता दी है.

PMAY subsidy calculation formula, PMAY 2.0 subsidy Calculator, PMAY 2.0 subsidy Calculator sbi, PMAY subsidy Calculator SBI, PMAY iss subsidy calculator, PMAY subsidy calculation formula in Excel, PMAY 2.0 subsidy amount, Home Loan EMI Calculator with PMAY subsidy