Gram Panchayat Awas List - ग्राम पंचायत की आवास सूची कैसे देखें
Gram Panchayat Awas List 2026 - नमस्कार दोस्तों, बहुत सारे मेरे भाई बहन ऑनलाइन अपनी ग्राम पंचायत में हुए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवंटित आवास सूचि देखना चाहते है, जिससे पता चल सके की ग्राम पंचायत में किन किन लोगो के नाम पर आवास आवंटित हुआ है. तो आपको बता दूँ, आप चाहे किसी भी राज्य से हो, आप ऑनलाइन PMAY-G पोर्टल पर जाकर के ऑनलाइन ग्राम पंचायत की आवास सूची निकाल सकते है.

आपको ग्राम पंचायत की आवास सूची निकालने के लिए मामूली सी जानकारी जैसे राज्य, जिले, तहसील, ग्राम पंचायत के नाम का चयन करना होता है इसके बाद आप आवास योजना के तहत आवंटित आवासों की पूरी जानकारी देख सकते है. में आपको इस लेख में निचे ग्राम पंचायत की आवास सूची कैसे देखें, कॉलोनी लिस्ट कैसे निकालें के बारे में पूरी जानकारी बताने वाला हूँ.
ग्राम पंचायत आवास सूची 2026
अगर आप PMAYG Beneficiary List 2025 के बारे में नही जानते है तो आपको बता दे, जो परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना 2025 के तहत आवास के लिए आवेदन करते है, उसमे से जिन परिवारों के नाम से आवास आवंटित होता है उनके नाम की ग्राम पंचायत की आवास सूची जारी की जाती है. अगर आपका नाम भी ग्राम पंचायत की आवास सूची 2026 में शामिल है. तो आपको भारत सरकार की और से आपके परिवार के लिए पक्का आवास बनाने के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशी का भुगतान किया जायेगा.
Gram Panchayat Awas List - ग्राम पंचायत की आवास सूची कैसे देखें
- सबसे पहले PMAY-G की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए - PMAY-G Link - https://pmayg.gov.in/
- वेबसाइट के होम पेज में आपको Awaassoft वाले सेक्शन दिखाई देगा.
- सेक्सन में दिए गए Report के लिंक पर क्लिक करना है.
- अब आपके सामने rhreporting Portal - https://rhreporting.nic.in/netiay/newreport.aspx पेज खुलेगा.
- पेज को नीचे की तरह स्क्रॉल करते हुए आप “H. Social Audit Reports” वाले अनुभाग में “Beneficiary details for verification” पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने MIS Report का पेज खुलेगा, जिसमे आपको एक फॉर्म दिखाई देगा.
- आपको MIS Report वाले फॉर्म में मांगे गए विवरण को भरना होगा, जैसे:
- अपना राज्य चुनें.
- अपना जिला चुनें.
- अपनी तहसील (ब्लॉक) चुनें.
- अपनी ग्राम पंचायत (गाँव) चुनें.
- वित्तीय वर्ष जैसे - 2026-27 चुनें.
- योजना का नाम - Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin का चयन करें.
- अब आपको कैप्चा कॉड भरने के बाद Submit के बटन पर क्लिक करना है.
- अब आपके सामने ग्राम पंचायत की आवास सूची खुलेगी, इसमें आप अपना नाम देख सकते है.
Note - अगर आपका नाम ग्राम पंचायत में आवंटित आवास लिस्ट में नहीं है, तो आप संबंधित पंचायत या ब्लॉक विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा सरकार द्वारा जारी आवास योजना के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके जानकारी प्राप्त कर सकते है.