DDA Housing Scheme 2026: दिल्ली वालों के लिए सस्ता घर खरीदने का सुनहरा मौका, 25% तक छूट, कीमत ₹10 लाख से शुरू

Category: pm-awas-yojana-update » Post by: Lalchand » Update: 2026-01-30

DDA Housing Scheme 2026 Last Date to Apply | Price List PDF | DDA Housing Scheme Apply Online 2026 - अगर आप दिल्ली में अपना खुद का घर खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने साल 2026 की पहली हाउसिंग स्कीम “DDA नागरिक आवास योजना 2026” लॉन्च कर दी है. इस योजना के तहत दिल्ली के नरेला और सिरसपुर इलाके में अलग-अलग कैटेगरी के फ्लैट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिन पर 25 प्रतिशत तक की भारी छूट भी दी जा रही है.

DDA Housing Scheme 2026: दिल्ली वालों के लिए सस्ता घर खरीदने का सुनहरा मौका, 25% तक छूट, कीमत ₹10 लाख से शुरू

DDA Housing Scheme 2026 क्या है?

DDA Housing Scheme 2026 दिल्लीवासियों को किफायती दामों पर घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है. डीडीए हाउसिंग स्कीम में HIG, MIG, LIG और EWS कैटेगरी के फ्लैट्स शामिल हैं. खास बात यह है कि यह योजना “पहले आओ-पहले पाओ” के आधार पर लागू की गई है.

DDA Housing Scheme 2026 - Important Date

  • रजिस्ट्रेशन शुरू: 24 जनवरी 2026
  • बुकिंग शुरू: 28 जनवरी 2026

किन इलाकों में मिल रहे हैं DDA के फ्लैट?

DDA Flats Available Area - इस योजना के तहत फ्लैट दो प्रमुख इलाकों में उपलब्ध हैं:

नरेला

  • HIG (हाई इनकम ग्रुप) - 298 फ्लैट
  • MIG (मिडिल इनकम ग्रुप) - 459 फ्लैट
  • LIG (लो इनकम ग्रुप) - 481 फ्लैट
  • EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) - 63 फ्लैट

सिरसपुर

  • केवल LIG कैटेगरी के फ्लैट - 411 फ्लैट

कुल मिलाकर इस स्कीम में 1,712 फ्लैट्स उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा फ्लैट नरेला क्षेत्र में हैं.

PM Awas Yojana Urban Eligibility - प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी पात्रता

PM Awas Yojana Urban Eligibility - प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी पात्रता

DDA Housing Scheme 2026 Flat Prices

फ्लैट की कीमतें कैटेगरी और लोकेशन के अनुसार तय की गई हैं:

  • नरेला HIG फ्लैट: ₹95.88 लाख से ₹1.17 करोड़
  • नरेला MIG फ्लैट: ₹66.28 लाख से ₹83 लाख
  • नरेला LIG फ्लैट: ₹15.26 लाख से ₹15.32 लाख
  • सिरसपुर LIG फ्लैट: ₹11.51 लाख से ₹11.71 लाख
  • EWS फ्लैट: ₹9.60 लाख से ₹9.69 लाख

Note - यानी दिल्ली में ₹10 लाख से भी कम कीमत में घर पाने का मौका मिल रहा है.

PMAY Urban List 2026 - प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी लिस्ट 2026

PMAY Urban List 2026 - प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी लिस्ट 2026

DDA Flat Booking Prices - बुकिंग के लिए कितना पैसा देना होगा?

फ्लैट बुक करते समय कैटेगरी के अनुसार बुकिंग अमाउंट जमा करना होगा:

  • HIG: ₹10 लाख
  • MIG: ₹4 लाख
  • LIG: ₹1 लाख
  • EWS: ₹50,000

Note - इसके अलावा सभी आवेदकों को ₹2,500 का नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन शुल्क भी देना होगा.

PMAY Urban Form PDF 2026 - प्रधानमंत्री आवास योजना फॉर्म PDF Urban

PMAY Urban Form PDF 2026 - प्रधानमंत्री आवास योजना फॉर्म PDF Urban

DDA Housing Scheme 2026 में बुकिंग कैसे करें?

DDA Housing Scheme 2026 के लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है:

  • सबसे पहले DDA की आधिकारिक वेबसाइट eservices.dda.org.in पर जाएं.
  • होम पेज पर “DDA नागरिक आवास योजना 2026” चुनें.
  • रजिस्ट्रेशन करें और लॉग-इन करें.
  • अपनी पसंद का फ्लैट चुनें.
  • बुकिंग अमाउंट और फीस ऑनलाइन जमा करें.

DDA की दूसरी स्कीम में भी 25% की छूट

DDA ने जन साधारण आवास योजना 2025 (फेज-3) में भी 25% की छूट दी है। इस स्कीम के तहत:

  • नरेला सेक्टर G7/G8 और A1 से A4
  • कुल 691 EWS फ्लैट्स उपलब्ध
  • बुकिंग 27 जनवरी 2026 से शुरू

DDA Housing Scheme 2026 में जल्दी करना क्यों जरूरी है?

  • फ्लैट पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेंगे.
  • पिछली योजनाओं में फ्लैट कुछ ही दिनों में फुल बुक हो गए थे.
  • सरकारी स्कीम होने के कारण भरोसेमंद और किफायती.

Note - अगर आप दिल्ली में सस्ता, सुरक्षित और सरकारी घर चाहते हैं, तो यह मौका हाथ से निकलने न दें.

PM Awas Beneficiary Search करने की प्रक्रिया

PM Awas Beneficiary Search करने की प्रक्रिया

Indira Awas Yojana List 2026 - इंदिरा आवास योजना लिस्ट 2026 कैसे चेक करें

Indira Awas Yojana List 2026 - इंदिरा आवास योजना लिस्ट 2026 कैसे चेक करें

DDA Housing Scheme 2026 last date to apply, DDA Housing Scheme 2026 price, DDA Housing Scheme 2026 price List pdf download, DDA Housing Scheme apply online, DDA Housing Scheme 2026 apply online, DDA Housing Scheme 2026 latest News, DDA Housing Scheme 2026 registration, DDA Housing scheme Karkardooma,

DDA Housing Scheme 2026 में कौन आवेदन कर सकता है?

pm-awas-yojana-update

इस योजना में कोई भी भारतीय नागरिक आवेदन कर सकता है। अलग-अलग कैटेगरी (HIG, MIG, LIG, EWS) के लिए DDA द्वारा तय आय सीमा और शर्तें लागू होंगी। EWS और LIG कैटेगरी में आय प्रमाण पत्र जरूरी होता है।

क्या DDA Housing Scheme 2026 में 25% की छूट सभी फ्लैट्स पर मिलेगी?

pm-awas-yojana-update

हां, DDA ने इस स्कीम में फ्लैट्स पर 25 प्रतिशत तक की छूट दी है। हालांकि छूट की दर फ्लैट की कैटेगरी और लोकेशन के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

DDA Housing Scheme 2026 में फ्लैट बुकिंग कैसे होगी?

pm-awas-yojana-update

फ्लैट बुकिंग पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इच्छुक उम्मीदवार DDA की आधिकारिक वेबसाइट eservices.dda.org.in पर जाकर “DDA नागरिक आवास योजना 2026” के तहत रजिस्ट्रेशन और बुकिंग कर सकते हैं।

क्या बुकिंग अमाउंट वापस (Refund) मिलेगा?

pm-awas-yojana-update

बुकिंग अमाउंट DDA की शर्तों के अनुसार रिफंडेबल या नॉन-रिफंडेबल हो सकता है। वहीं ₹2,500 का रजिस्ट्रेशन चार्ज नॉन-रिफंडेबल है। पूरी जानकारी DDA के ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई होती है।